आलिया भट्ट के नाना नरेन्द्रनाथ राजदान का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाना के निधन पर आलिया ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
अभिनेत्री सोनी राजदान के पिता और आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान (Narendranath Razdan) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दे कि पिछले कंई दिनों से उनकी तबियत काफी खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज गुरुवार को उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली। सोनी राजदान ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पिता के निधन की जानकारी दी है।
नहीं रहे आलिया भट्ट के नाना
दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए पाने पिता नरेन्द्रनाथ राजदान के निधन की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है।
आलिया भट्ट ने शेयर किया भावुक पोस्ट
नाना नरेन्द्रनाथ राजदान के निधन पर आलिया भट्ट ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने नाना के 92वें बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रहे है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक भावुक नोट भी लिखा है।
आलिया ने लिखा, ‘मेरे ग्रैंडपा मेरे हीरो। 93 तक गोल्फ खेला, 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियाँ सुनाई। वायलिन बजाय। अपनी परपोती के साथ खेले। मुझे उनका क्रिकेट पसंद था। स्केचिंग काफी पसंद थी। वे अपनी फैमिली से काफी प्यार करते थे… और उन्होंने अपने अंतिम क्षण तक अपनी लाइफ से भी प्यार किया। मेरा दिल दुख से भरा है, लेकिन ख़ुशी से भी भरा है क्योंकि मेरे नानाजी जो करते थे हमे उससे खुशी मिलती थी। मैं धन्य और आभारी हूँ कि उन्होंने हमारे पालन पोषण किया है।’

