Site icon 4PILLAR.NEWS

AAP कांग्रेस में दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन: सूत्र

कांग्रेस करेगी अपने मेनिफेस्टो में बदलाव। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सहमति के आसार नजर आ रहे हैं। फैसला दिल्ली और हरियाणा को लेकर होगा। पंजाब के बारे में अभी नहीं बनी है बात। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में बदलाव कर दिल्ली को छह महीने के अंदर पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग करेगी।

अब दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर बातचीत शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस दिल्ली में तीन सीटों पर और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में एक सीट और पंजाब में कोई भी सीट आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने नहीं देने के ऑफर दिया था। अगर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के इस फॉर्मूले पर विचार करती है तो गठबंधन की संभावना है नहीं तो कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी छह सीटों पर अड़ी हुई है। हालांकि गठबंधन को लेकर कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।

Exit mobile version