Site icon 4PILLAR

Alyssa Healy retires: एलिसा हेली ने लिया संन्यास, भारतीय टीम ने दिया गॉर्ड ऑफ़ ऑनर

Alyssa Healy retires

Alyssa Healy retires: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान एलिसा हेली ने संन्यास ले लिया है। विश्व की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर ने अपने आखिरी मैच में विदाई शतक लगाया।

Alyssa Healy retires

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पूर्व कप्तान एलिसा हेली ने 1 मार्च 2026 को भारत के खिलाफ होबार्ट में खेले गए अपने आखिरी वनडे इंटरनेशनल में एक धमाकेदार शतक लगाकर विदाई ली।

Alyssa Healy के विदाई मैच की ख़ास बातें

भारतीय महिला टीम ने एलिसा हेली को खास सम्मान दिया। मैच शुरू होने से पहले इंडिया के खिलाड़ियों ने गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर दोनों तरफ लाइन में खड़े होकर तालियां बजाकर उनके आने पर स्वागत किया।

हेली के विदाई मैच के दौरान उनके पति ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कमेंट्री बॉक्स में थे। वे उनकी पारी पर गर्व महसूस कर रहे थे। स्टार्क ने उनके हर चौके छक्के पर खुशी जताई।

Alyssa Healy के बारे में विस्तार से

Alyssa Healy का करियर हाइलाइट्स

Alyssa Healy का रिटायरमेंट

एलिसा हेली ने जनवरी 2026 में घोषणा की थी कि वे भारत के खिलाफ होम सीरीज के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेंगी। उन्होंने टी20 अंतराष्ट्रीय पहले ही छोड़ दिया था। उन्होंने अपना अंतिम मैच भारत के खिलाफ खेला। वे पर्थ में 6 से 9 मार्च तक होने वाले टेस्ट मैच में अपना विदाई टेस्ट खेलेंगी। यह उनका 11वां और अंतिम टेस्ट मैच होगा।

Alyssa Healy महिला क्रिकेट की आइकॉन हैं। उनका आक्रामक खेल, लीडरशिप और खेल भावना हमेशा याद रहेगी। उनका विदाई मैच फेयरीटेल एंडिंग जैसा रहा।

Exit mobile version