Site icon 4PILLAR

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिर बोला अमेरिका, विदेश मंत्रालय ने लगाई थी फटकार

America Arvind: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिर बोला अमेरिका

America Arvind: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जब्त करने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता Matthew Miller ने बार फिर अपना ब्यान दिया है। इसी मामले को लेकर बुधवार के दिन भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक ग्लोरिया बर्बेना को साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में तलब किया था।

America Arvind: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर यूएस की टिप्पणी

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा ,” हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित इन कार्रवाइयों प् बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे। हम इस बात से भी अवगत हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इनकम टैक्स विभाग ने उनके कुछ बैंक खातों को इस तरह से फ्रिज कर दिया है। जिससे वो आगामी लोकसभा चुनावों में प्रभावी रूप से प्रचार नहीं कर पाएंगे। हम इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शिता और समय पर क़ानूनी प्रक्रियाओं का प्रोत्साहन करते हैं। ”

क्या बोले मैथ्यू मिलर ?

अमेरिकी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा,” आपका पहला प्रश्न, मैं निजी राजनयिक के तौर पर बातचीत के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। लेकिन निश्चित रूप से, हमने जो सार्वजनिक रूप से कहा, वही मैंने यहां से कहा। हम निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर क़ानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। हम नहीं सोचते कि किसी को भी इस पर आपत्ति होनी चाहिए। ”

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यूएस को लगाई फटकार

इससे पहले बुधवार के दिन भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमरीकी वरिष्ठ राजनयिक को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में तलब किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब कर फटकार लगाई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया था। ग्लोरिया बर्बेना भारतीय विदेश मंत्रालय के दफ्तर  करीब 40 मिनट तक रही थीं। उसके बाद वह साउथ ब्लॉक से निकली थीं।

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मुलाक़ात के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया चौंकाने वाला बयान

Exit mobile version