Site icon 4PILLAR

अमेरिका के टॉप हैल्थ एक्सपर्ट ने बताया भारत में कोविड 19 को रोकने का अंतिम उपाय 

Dr Anthony Fauci ने बताया भारत में कोविड 19 को रोकने का अंतिम उपाय 

Dr Anthony Fauci: अमेरिका के उच्च हेल्थ एक्सपर्ट डॉ फाउची ने रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि भारत में कोरोना को रोकने का अंतिम दीर्घकालिक उपाय है कि जल्द से जल्द लोगो का वैक्सीनेशन किया जाए।

Dr Anthony Fauci ने बताया भारत में कोविड 19 को रोकने का अंतिम उपाय

भारत की कोरोना स्थिति ने विदेशो की भी चिंता बढ़ा दी है। हर दिन चार लाख से अधिक कोरोना मामले सामने आने से भयंकर स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अमेरिका राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रमुख हेल्थ एक्सपर्ट डॉ Anthony Fauci ने भारत में कोरोना महामारी को रोकने का अंतिम उपाय सुझाया है। उन्होंने कहा कि भारत को इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए अपने वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लानी होगी।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है

फाउची ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। उन्हें वैक्सीन निर्माण के लिए संसाधन उपलब्ध हो रहे है भीतर से भी और विदेशो से भी। इसलिए भारत को वैक्सीन निर्माण में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाने की आवश्यक्ता है।

रोजाना 4 लाख से अधिक कोरोना मामले

गौरतलब है कि पिछले दिनों रोजाना 4 लाख से अधिक कोरोना मामले सामने आने पर मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे थे। इसपर एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ फाउची ने कहा भारत को तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाने की जरूरत है।

मरीजों को गलियों में मरने के लिए नहीं छोड़ सकते

उन्होंने कहा “आपको ऐसा करना ही होगा। अस्पतालों में बेड न होने के कारण आप मरीजों को गलियों में मरने के लिए नहीं छोड़ सकते” मरीजों को ऑक्सीजेन न मिल पाने पर भी उन्होंने चिंता जताई थी। उन्होंने कहा यह बहुत दुःखद है। इससे पहले भी उन्होंने भारत में कोरोना की रोकथाम के लिए पुरे देश में कुछ समय लॉकडाउन लगाने और वैक्सीनेशन को लेकर अपने सुझाव दिये  थे।

Exit mobile version