अमिताभ बच्चन अमेज़न अलेक्सा को अपनी आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बने

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब अमेज़न अलेक्सा की आवाज बनकर आपको चुटकुले और शायरी सुनाते हुए नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन अलेक्सा को अपनी आवाज देने वाले पहले भारतीय हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह

बिग बी अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी आवाज के भी शहंशाह हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। बिग बी अब अलेक्सा की आवाज बनकर आम लोगों को जोक्स और शायरी सुनाते हुए नजर आएंगे। जेफ बेज़ोस की अमेज़न ने अपनी नई योजना के लिए अमिताभ बच्चन के साथ हिस्सेदारी की है।

अमिताभ बच्चन अमेज़न की अलेक्सा की वॉइस असिस्टेंट सर्विस के लिए अपनी आवाज देंगे। जिसका नाम ‘बच्चन अलेक्सा’ है। इसी के साथ बिग बी पहले भारतीय सेलेब्रिटी बन बन गए हैं ,जो अलेक्सा की इस सर्विस के लिए चुने गए हैं।

Say Hello to Mr.Amitabh Bachchan

बच्चन अलेक्सा में आपको चुटकुले ,मौसम की जानकारी ,शायरी ,कविताएं और एडवाइस देते हुए नजर आएंगे। अमेज़न अलेक्सा इस सेवा को अगले साल शुरू करने जा रही है। इस सुविधा के लिए उपभोक्ता को भुगतान करना पड़ेगा। बच्चन अलेक्सा से बात करने के लिए आपको ” Alexa, Say Hello to Mr.Amitabh Bachchan ” कहना होगा।

गैजेट 360 की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अमेज़न के साथ अपनी हिस्सेदारी को लेकर कहा ,” टेक्नोलॉजी ने हमेशा मुझे नई चीजों से जुड़ने का मौका दिया है। चाहे वे फिल्म ,पॉडकास्ट या फिर टीवी शो हों। मैं अलेक्सा को अपनी आवाज देने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं। इस के जरिए मैं और ज्यादा लोगों से जुड़ पाऊंगा। ”

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन, लगभग पांच दशक से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। बॉलीवुड के अलावा उनका सिक्का छोटे परदे पर भी कायम है। बिग बी पिछले काफी वर्षों से मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं। केबीसी के अगले शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही अमिताभ बच्चन इस शो को एक बार फिर होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।

तो, देवियों और सज्जनों,केबीसी के साथ-साथ अब बिग बी आवाज में अलेक्सा पर मस्त जोक और मजेदार जानकारियां जानने के लिए भी तैयार रहें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version