Site icon www.4Pillar.news

अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ रूपए में बेचा अपना दिल्ली वाला बंग्ला ‘सोपान’, जुडी थी माता-पिता की अनगिनत यादें 

अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ रूपए में बेचा अपना दिल्ली वाला बंग्ला 'सोपान', जुडी थी माता-पिता की अनगिनत यादें

बिग बी ने अपना दिल्ली वाला घर ‘सोपान’ 23 करोड़ रूपए में बेच दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर को Nezone Group के सीईओ अवनि बदेर ने खरीदा है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। उनके पास मुंबई के बंगलो के अलावा दिल्ली में भी ‘सोपान’ नाम का एक बंग्ला था, जिसको अब उन्होंने बेच दिया है। यह बंगला उनकी माँ तेजी बच्चन के नाम पर था। इस घर में साल 1980 में बिग बी के माता-पिता हरिवंशराय बच्चन और तेजी बच्चन रहा करते थे। परंतु अब काफी समय से यह घर खाली पड़ा था।

23 करोड़ रूपए में हुआ सौदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने यह बंगला 23 करोड़ रूपए में बेचा है। बिग बी के साउथ दिल्ली में  गुलमोहर स्थित इस बंगले को Nezone Group के CEO अवनि बदर (Avni Bader) ने खरीदा है। अवनि बदर अमिताभ बच्चन की फैमिली को पिछले 35 सालों से जानते थे और बच्चन फैमिली के साथ उनकी खास बॉन्डिंग है।

बिग बी के मुंबई में भी है कंई बंगले

अमिताभ बच्चन के मुंबई में भी कंई बंगले है। मुंबई में उनके पास 5 बंगले है जिनमे सबसे लोकप्रिय जलसा और प्रतीक्षा है। इसके अलावा जनक और वत्स भी उनके अन्य बंगले है। बच्चन साहब करीब 10 हजार वर्गफीट में फैले जलसा में अपने पुरे परिवार के साथ रहते है। जबकि जनक नाम के बंगले को बच्चन अपने ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करते है।

बात करें बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इस उम्र में भी वे फिल्मों में एक्टिव है। उनकी कंई फ़िल्में जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जिनमें ब्रह्मास्त्र, झुंड, गुड बाय, द इंटर्न आदि शामिल है।

Exit mobile version