Site icon 4PILLAR

Dadasaheb Phalke Award: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मिला दादासाहेब फाल्के अवार्ड

बॉलीवुड के शहंशाह Amitabh Bachchan को Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित किया जाएगा।इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर के माध्यम से दी।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर के माध्यम से दी।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

सदी महानायक Amitabh Bachchan को Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित किया जाएगा। सुचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा ,” महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने ने दो पीढ़ियों के लिए मनोरंजन और प्रेरणा दी है, उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।” अमिताभ बच्चन को यह अवॉर्ड साल 2018 के लिए दिया जाएगा।


वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन सोनी टीवी के ‘कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। ‘केबीसी’ के जरिए अमिताभ बच्चन न सिर्फ प्रतियोगियों के सपने पुरे कर रहे हैं बल्कि बहुत दिलचस्प बातें भी कर रहे हैं। अमिताभ की आने वाली फ़िल्में गुलाबो सिताबो , चेहरा और झुंड हैं। इन फिल्मों में सर बच्चन एक अलग ही अंदाज में नजर आएंगे।

Exit mobile version