Site icon 4PILLAR

Amrapali दुबे के लेटेस्ट होली सॉन्ग ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचाया तहलका: Video

Amrapali

भोजपुरी अभिनेत्री Amrapali दुबे का दर्शकों की मांग पर लेटेस्ट होली सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने में उनका डांस बहुत कमाल का है।

Amrapali दुबे ने दर्शकों की मांग पर इस साल का पहला होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस वीडियो गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और इसे 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है। आम्रपाली दुबे के इस गाने का नाम ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ है। इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री पूरी तरह से होली के रंगों में रंगी हुई नजर आ रही है। उनका यह गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

‘होलिया में लागे बड़ी डर’ गाने में आम्रपाली दुबे ( Amrapali) का ज़बरदस्त डांस दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस भोजपुरी गाने को अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशबू जैन ने अपनी आवाज़ दी है ,जबकि आम्रपाली दुबे ने अभिनय किया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक आजाद सिंह ने दिया है।

आम्रपाली दुबे को साल 2014 में दिनेश लाल यादव की निरहुआ रिक्शावाला फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में पहचान मिली थी। साल 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया था। साल 2017 में उनके गाने ‘राते दिया बुता के’ को खूब प्रसिद्धि मिली थी।यूट्यूब पर उनका यह गाना काफी वायरल हुआ था।

Exit mobile version