Anant Ambani helped Iqbal from Murshidabad

Anant Ambani ने Iqbal की मदद के लिए हाथ बढ़ाया, Murshidabad का किशोर पिछले 5 साल से तालाब में रहने को था मजबूर

Anant Ambani helped Iqbal from Murshidabad : तालाब में रहने को मजबूर मुर्शिदाबाद जिले के किशोर इकबाल को मुंबई एयरलिफ्ट किया गया, इलाज शुरू।

Anant Ambani helped Iqbal

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में रहने वाले 16 वर्षीय इकबाल शेख की कहानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक दुर्लभ बीमारी के चलते इकबाल पिछले करीब पांच सालों से दिन का ज्यादातर समय गांव के तालाब के पानी में बिताने को मजबूर था। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी उसकी मदद के लिए आगे आए हैं, जिसके बाद इकबाल की जिंदगी में एक नई उम्मीद जगी है।

क्या है इक़बाल का पूरा मामला ?

स्थानीय लोगों के मुताबिक इकबाल सुबह से देर रात तक तालाब के पानी में समय बिताता था और कई बार एक तालाब से दूसरे तालाब तक चला जाता था। परिवार का कहना है कि जैसे ही वह पानी से बाहर निकलता, उसे शरीर में तेज जलन और असहनीय तकलीफ महसूस होने लगती थी। इसी वजह से उसे मजबूरी में पानी में ही रहना पड़ता था। स्थानीय स्तर पर सही इलाज न मिल पाने के कारण परिवार लंबे समय से प्रशासन और आम लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था।

वायरल वीडियो ने बदली तस्वीर

इकबाल की तकलीफ से जुड़ा एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, तो यह मामला रिलायंस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी तक भी पहुंचा। वीडियो देखने के बाद अनंत अंबानी ने बिना देर किए किशोर की मदद के लिए कदम बढ़ाया और उसके इलाज की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली।

इक़बाल को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया

अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को विशेष विमान से मुंबई लाया गया। यहां उसे मुंबई के प्रतिष्ठित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इकबाल की दुर्लभ मेडिकल स्थिति की गहन जांच कर रही है ताकि सही बीमारी का पता लगाकर उसका उचित इलाज शुरू किया जा सके।

इक़बाल के परिवार में खुशी की लहर

बरसों से मुश्किल हालात झेल रहे इकबाल के परिवार के लिए यह मदद किसी वरदान से कम नहीं है। गांव वालों का कहना है कि इतने सालों तक उन्होंने इकबाल को इस हालत में देखा, लेकिन अब पहली बार उसे बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद बंधी है। सोशल मीडिया पर भी लोग अनंत अंबानी की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे मानवता की मिसाल बता रहे हैं।

इक़बाल को क्या बीमारी है ? 

फिलहाल डॉक्टरों की टीम इकबाल की बीमारी की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसे किस तरह के दीर्घकालिक इलाज की जरूरत है। परिवार को उम्मीद है कि मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इकबाल जल्द ही सामान्य जिंदगी जी सकेगा और उसे तालाब के पानी में रहने की मजबूरी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top