Site icon 4PILLAR

Ancy Sojan ने Asian Indoor Athletics Championships 2026 में जीता कांस्य पदक

Ancy Sojan won bronze medal at Asian Indoor Athletics Championships

Ancy Sojan won bronze medal: भारत एंसी सोजन ने Asian Indoor Athletics Championships 2026 में महिलाओं के लॉन्ग जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता है।

Ancy Sojan won bronze medal

भारतीय एथलीट एंसी सोजन ने एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं के लॉन्ग जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता है। यह चैंपियनशिप चीन के तियानजिन में 6 से 8 फरवरी 2926 को आयोजित हुई। यह 12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप थी।

Ancy Sojan का लॉन्ग जंप

एंसी सोजन ने अपना बेस्ट जंप 6.21 मीटर का लगाया। जिसके दम पर उन्होंने पोडियम में जगह बनाई। यह उनके लिए सीजन का मजबूत आगाज रहा। उनका पिछले सीजन चोट के कारण जल्दी खत्म हो गया था। यह भारत का इस चैंपियनशिप में दूसरा मेडल भी है।

एंसी सोजन के अलावा एक अन्य महिला एथलीट मौमिता मंडल ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने 6.01 मीटर की जंप के साथ छठा स्थान हासिल किया।

एंसी सोजन की परमुह उपलब्धियां

Ancy Sojan भारतीय एथलेटिक्स की सबसे कंसिस्टेंट लॉन्ग जंपर्स में से एक हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं :

Ancy Sojan की अच्छी शुरुआत

यह कांस्य पदक उनके लिए इंडोर सीजन का अच्छा शुरूआती प्रदर्शन है। वे चोट से उबर कर मजबूत फॉर्म में आई हैं। Ancy Sojan का कांस्य पदक जीतना भारतीय एथलीट्स के लिए प्रोत्साहन वाली खबर है।

एंसी सोजन का सपना

एंसी सोजन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं। उम्मीद है कि भारतीय महिला एथलीट एंसी सोजन राष्ट्रमंडल खेलों और एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगी और भारत को स्वर्ण पदक दिलाएंगी।

Exit mobile version