Site icon www.4Pillar.news

व्यापारियों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष :अनिल गुप्ता

व्यापारियों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष :अनिल गुप्ता

उद्योग व्यापार मंडल रियाणा ने अनिल गुप्ता को उद्योग व्यापार मंडल सोनीपत का महासचिव नियुक्त किया। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों के हितों की बात की।

उद्योग व्यापार मंडल सोनीपत के जिला अध्यक्ष विमल किशोर द्वारा अनिल गुप्ता का नाम प्रस्तावित करने पर हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल तथा कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने अनिल गुप्ता को सोनीपत उद्योग व्यापार मंडल का महासचिव नियुक्त किया।

नवनियुक्त जिला महासचिव अनिल गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल तथा कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल व जिला अध्यक्ष विमल किशोर का आभार प्रकट किया और कहा कि उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा ने जो जिम्मेदारी  मुझे दी है , मैं उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ  निर्वहन करुंगा।

उन्होंने कहा कि मैं निस्वार्थ भाव से हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहूंगा तथा सोनीपत में सभी व्यापारियों के लिए किसी भी समस्या के लिए 24 घंटे तैयार रहूंगा।

इस मौके पर सोनीपत के व्यापारियों ने अनिल गुप्ता को लड्डू खिलाकर तथा फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी स्वागत किया

Exit mobile version