Site icon 4PILLAR

Anil Kapoor: माँ के निधन के 3 दिन बाद अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा-‘वो एक गोंद की तरह थी जिन्होंने…’

Anil Kapoor: माँ के निधन के 3 दिन बाद अनिल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Anil Kapoor Mother: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की माँ निर्मला कपूर का कुछ दिनों पहले निधन हो गया है। वहीं अब अनिल ने अपनी माँ को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की माँ निर्मला कपूर का 2 मई को निधन हो गया था। उन्होंने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निर्मला जी के यूँ जाने से पूरा कपूर परिवार शोक में डूब गया था और उन्हें नम आँखों से विदा किया। बता दे कि दुख की इस घड़ी में करीना कपुर, करिश्मा कपूर, सुहाना खान, अनन्या पांडे और आमिर खान सहित कंई सितारे कपूर फैमिली को हिम्मत देने उनके घर पहुंचे थे। वहीं अब अनिल कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी माँ (Anil Kapoor Mother) को याद किया है।

माँ के निधन पर भावुक हुए Anil Kapoor

दरअसल हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी माँ की कंई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत ने अपनी माँ के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “जीवन के हर क्षेत्र में मिलने वाला प्यार अभिभूत करने वाला है। मेरे पास वास्तव में ये बताने के लिए शब्द नहीं है कि हम कितने आभारी है। मेरी माँ ने कंई लोगों का पालन-पोषण किया, उन्हें सपोर्ट किया और उन्हें प्यार करके उनके जीवन को छुआ है।

“वह उन सभी उल्लेखनीय महिलाओं में से एक थी जो कभी सुर्खियों में नहीं रही लेकिन उनकी ताकत ने सभी को एकसाथ बांधे रखा। एक खामोश स्तंभ, हमेशा मुस्कुराती हुई, हमेशा परवाह करने वाली। हमेशा अपने आस -पास के लोगों को गर्मजोशी देने वाली।”

उन्होंने हमारे पुरे परिवार को जोड़ कर रखा था- अनिल

अनिल ने आगे लिखा, “वे एक ऐसा गोंद थी जिसने हमारे पुरे परिवार को, हमारे बच्चों से लेकर हमारे नाती-नातिनों तक और यहां तक की हमारे विस्तृत परिवार और दोस्तों तक को एक-दूसरे के करीब रखा। उनका प्यार दूर-दूर तक फैला हुआ था, मेसेजस और स्नेह की बाढ़ से यह बात तो क्लियर है कि उनहोंने इतने सारे दिलों पर स्थायी प्रभाव डाला।”

“सभी को दिल से धन्यवाद, खासकर फिल्म बिरादरी को। आपके दयालु शब्दों,प्रार्थनाओं और  प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। हम वाकई विनम्र और आभारी है।”

फैंस और सेलेब्स ने किया रिएक्ट

अनिल के इस भावुक पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उनकी हिम्मत बंधाई है। शरद मल्होत्रा, रिया कपूर, पूजा ढींगरा, वारदा खान नाडियाडवाला, फराह खान और अनुपम खेर सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें सांत्वना दी है।

Exit mobile version