Site icon www.4Pillar.news

अनिल कुंबले दोबारा बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, 4 साल पहले दे दिया था इस्तीफा

अनिल कुंबले के 2017 में हेड कोच पद से हटने के बाद रवि शास्त्री ने उनकी जगह ली थी। विराट कोहली ने उस समय रवि शास्त्री का समर्थन किया था। लेकिन अब दोबारा अनिल कुंबले टीम इंडिया का हेड कोच पद संभालने जा रहे हैं।

अनिल कुंबले के 2017 में हेड कोच पद से हटने के बाद रवि शास्त्री ने उनकी जगह ली थी। विराट कोहली ने उस समय रवि शास्त्री का समर्थन किया था। लेकिन अब दोबारा अनिल कुंबले टीम इंडिया का हेड कोच पद संभालने जा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को साल 20 16 में टीम का हेड कोच बनाया गया था। जिसके बाद में कप्तान विराट कोहली के साथ हुई अनबन के कारण 2017 में उन्होंने अपना पदभार त्याग दिया था।

अनिल कुंबले बनेगे टीम इंडिया के हेड कोच 

भारतीय क्रिकेट टीम खेमे से एक के बाद एक बड़ी खबरें निकल रही है। इससे पहले विराट कोहली टी20 की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। अब अनिल कुंबले दोबारा कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। अनिल कुंबले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की जगह ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के हेड कोच की कुर्सी पर यह अनिल कुंबले का दूसरा कार्यकाल होगा। भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच रवी शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कार्यकाल t20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है। अब बीसीसीआई ने इन सब का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अनिल कुंबले को हेड कोच बनाने की तैयारी हो रही है।

पहले भी रह चुके हैं इस पद पर 

बता दें इससे पहले अनिल कुंबले साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनाए गए थे। लेकिन कप्तान विराट के साथ हुई अनबन के चलते उन्होंने साल 2017 में अपना पद छोड़ दिया था। बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का मार्गदर्शक नियुक्त किया है।  बोर्ड के इस फैसले के एक सप्ताह  बाद विराट कोहली ने टी 20 की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

फ़िलहाल रवि शास्त्री हैं हेड कोच 

वर्ष 2017 में अनिल कुंबले के हेड कोच की पोस्ट से इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री ने उनकी जगह संभाल थी। विराट कोहली ने उस समय रवि शास्त्री का समर्थन किया था। अब रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है। BCCI अनिल कुंबले को फिर से भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनाने के मूड में नजर आ रही है।  बीसीसीआई के वर्तमान चेयरमैन सौरव गांगुली चाहते थे कि अनिल कुंबले 2017 हेड कोच बने रहे। कुंबले  2016 में मुख्य कोच नियुक्त हुए थे। जिसके बाद 2017 में उन्होंने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Exit mobile version