अनमोल बिश्नोई गिरफ्तार
Anmol Bishnoi arrested: लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने अनमोल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अनमोल को मुंबई पुलिस के गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद FBI ने कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया है।
अनमोल पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। लारेंस के भाई का सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में भी हाथ बताया गया। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान के बंगले पर गोलियां चलवाने में भी अनमोल मुख्य साजिशकर्ता है।
अनमोल बिश्नोई की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण में जुट गई हैं। हालांकि अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने अनमोल के प्रत्यर्पण पर खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा,” इस बारे में एफबीआई और होमलैंड डिपार्टमेंट की तरफ से ब्यान दिया जाएगा। यह मामला उनके अधीन है। ”
अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के इमिग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और एफबीआई के बीच अनमोल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अनमोल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
25 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने अनमोल को वांटेड घोषित करते हुए उस पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। उसके खिलाफ 2022 के दो केस, सलमान खान के घर पर हमला करवाना और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश रचने के अलावा कई अन्य आरोप हैं।
लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर NIA ने रखा 10 लाख का इनाम, 18 मामलों में है वांटेड
अनमोल बिश्नोई अमेरिका में रहकर ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चला रहा था। बता दें, लॉरेंस बिश्नोई फ़िलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं। अनमोल ही शूटर्स को निर्देश दे रहा था।
लॉरेंस के भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा
लॉरेंस के दाएं हाथ कहे जाने वाले अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस ने जाल बिछाया था। कैलिफोर्निया में अनमोल की लोकेशन ट्रैक की गई।
अमेरिकी जांच एजेंसियों ने अनमोल पर एक हफ्ते तक नजर रखी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई ने मुंबई पुलिस से अनमोल बिश्नोई की पुष्टि करने के लिए सबूत मांगे हैं। अब अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…