Anuj Agnihotri ने UPSC Civil Services Examination में आल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम आज 6 मार्च 2026 को घोषित कर दिए गए हैं।
Anuj Agnihotri ने UPSC में किया टॉप
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE ) के अंतिम परिणाम 6 मार्च को घोषित किए जा चुके हैं। UPSC ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें 958 उम्मीदवारों को IAS , IFS , IPS और अन्य सेंट्रल सर्विसिज के ग्रुप Aऔर B के लिए सिफारिश की गई है।
Anuj Agnihotri बने टॉपर
- अनुज अग्निहोत्री ने आल इंडिया रैंक वन (AIR Rank 1) हासिल की है। वे इस वर्ष के टॉपर बने हैं।
- उनका रोल नंबर 1131589 है।
- अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के रावतभाटा से हैं।
- उनकी उम्र 26 वर्ष है।
- वे AIIMS जोधपुर में MBBS डॉक्टर हैं। उन्होंने ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में मेडिकल साइंस चुना था।
यह अनुज अग्निहोत्री का तीसरा अटेम्प्ट था। उन्होंने अपनी सफलता में अपने भाग्य को श्रेय दिया। उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली और हर रोज 13 घंटे पढ़ाई की।
UPSC के टॉपर की लिस्ट
- AIR 1 : अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri), मेडिकल बैकग्राउंड
- AIR 2 : राजेश्वरी सुवे एम, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड
- AIR 3 : अकांश धूल , कॉमर्स ग्रेजुएट
- AIR 4 : राघव झुनझुनवाला
- AIR 5 : ईशान भटनागर
UPSC परीक्षा प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण
- प्रीलिम्स : पहले चरण
- मेन्स लिखित : अगस्त 2025 में हुआ।
- इंटरव्यू : दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चला
- UPSC का फाइनल रिजल्ट : 6 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। यह पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जहां मेरिट लिस्ट, रोल नंबर और नाम चेक किए जा सकते हैं।
अनुज अग्निहोत्री की यह उपलब्धि बहुत प्रेणादायक है। उन्होंने एक डॉक्टर से आईएएस बनने का सफर तय किया है। ये उनके दृढ़ संकल्प, मेहनत, सेल्फ स्टडी और स्मार्ट तैयारी का नतीजा है। उन्होंने आल इंडिया रैंक 1 हासिल करके युवाओं को प्रेरणा दी है। अनुज अग्निहोत्री और सभी को बधाई।





