Site icon 4PILLAR

अनुष्का शर्मा ने स्विमिंग सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

Anushka in Swimsuit: अनुष्का शर्मा ने स्विमिंग सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

Anushka in Swimsuit: अनुष्का शर्मा स्विमिंग पूल में ब्लैक स्विम सूट में नजर आ रही हैं। अनुष्का की इस फोटो पर भूमि पेडनेकर और मौनी रॉय सहित कईं सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anushka in Swimsuit: अनुष्का शर्मा ने स्विमिंग सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

टीम इंडिया  कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर अगले साल के शुरुआत में नन्हा मेहमान आने वाला है। फेमस कपल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक फोटो शेयर कर दी थी। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आ रहे थे। फोटो में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। अब अनुष्का शर्मा ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक स्विम सूट में नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक स्विम सूट में फोटो साझा की है। फोटो में उनकी मुस्कान देखने लायक है। अनुष्का शर्मा की इस फोटो को कुछ ही घंटे पहले खुद अभिनेत्री ने शेयर किया था। इस फोटो को अब तक 3080038 बार लाइक किया जा चुका है।

Anushka in Swimsuit: ब्लैक स्विम सूट में अनुष्का शर्मा की फोटो

फैंस और सेलिब्रिटीज अनुष्का की इस फोटो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा की फोटो पर डेनिएल डिविलियर्स (Daniel de Villiers) ने रिएक्शन देते हुए लिखा ,” बहुत खूबसूरत। ” क्रिकेटर की पत्नी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और भूमि पेडनेकर ने भी अनुष्का की फोटो पर रिएक्शन देते हुए क्यूट और ब्यूटीफुल लिखा। फैंस को ये फोटो खूब पसंद आ रही है।

Anushka in Swimsuit: अभिनेत्री ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” उन सभी का आभार जिन्होंने मुझे इस दुनिया में अच्छे और विश्वास के लिए हमेशा प्रेरित किया। जीवन में पहले से मौजूद अच्छे को स्वीकार करते हुए,जिंदगी में कईं चीजों की नींव रखनी होती है।

विरूष्का की शादी

आपको बता दें ,भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने मुंबई में शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी।

Exit mobile version