Anushka Sharma Virat Kohli

विराट कोहली के वियोग में दुखी हुई अनुष्का शर्मा,फोटो शेयर कर कही भावुक बात

विराट कोहली के वियोग में अनुष्का शर्मा काफी भावुक नजर आ रही है। उन्होंने विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।Anushka Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके पोस्ट खूब वायरल होते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वह विराट से अलग होकर काफी दुखी नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ आपको लगता होगा कि किसी को अलविदा कहना समय के साथ-साथ आसान हो जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। ” अनुष्का शर्मा की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की है ब्लैक एंड व्हाइट फोटो काफी अच्छी लग रही है। आपको बता दें इन दिनों विराट कोहली भारत बनाम न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरिज़ में व्यस्त हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने पति को याद करते हुए उनके साथ एक फोटो पोस्ट शेयर की है।

आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो, अनुष्का शर्मा को आखिरी बार आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

“विराट कोहली के वियोग में दुखी हुई अनुष्का शर्मा,फोटो शेयर कर कही भावुक बात” के लिए प्रतिक्रिया 2

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *