Site icon www.4Pillar.news

विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा ने सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह,देखें सुंदर तस्वीरें

टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी को चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। विरूष्का की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर एक बहुत प्यारा नोट लिखते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी को चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। विरूष्का की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर एक बहुत प्यारा नोट लिखते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत में फेमस कपल्स में से एक है। दोनों की रोमांटिक जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। विराट और अनुष्का न केवल एक दूसरे को बेपन्हा प्यार करते हैं बल्कि एक दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी के बॉलीवुड करियर में सपोर्ट करते हैं। जबकि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के क्रिकेट के खेल में चीयर करती हैं।

विरूष्का की शादी की चौथी सालगिरह

विराट और अनुष्का शर्मा ने 11  दिसंबर 2021 को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई है। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं। इसी बीच विराट और अनुष्का मम्मी पापा भी बन गए हैं। विरूष्का एक बेटी की पेरेंट्स हैं। जिसका नाम वामिका रखा गया है। इन सब से इतर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की सालगिरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा ने लिखा प्यार भरा नोट

अनुष्का शर्मा ने शादी की वर्षगांठ की तस्वीरों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा ,” यहां कोई आसान रास्ता नहीं हैं ,कोई शॉर्टकट नहीं है। आपका पसंदीदा गीत और शब्द जो अपने हमेशा जीते हैं। ये शब्द रिश्तों सहित हर चीज के लिए सही हैं। धारणाओं से भरी इस दुनिया में जबरदस्त साहस चाहिए। जब मुझे इसकी आवश्यकता हुई तो मुझे प्रेरित करने के लिए और जब आपको सुनने की जरूरत हो तो अपना दिमाग खुला रखने के लिए धन्यवाद। एक समान विवाह तभी संभव है जब दोनों सुरक्षित हों। और आप सबसे सुरक्षित शख्स हो जिसे में जानती हूँ। जैसा कि मैंने पहले कहा- भाग्यशाली हैं वो व्यक्ति जो आपको वास्तविक रूप में जानते हैं। प्यार ईमानदारी पारदर्शिता और सम्मान ,हमेशा हमारा मार्गदर्शन करें। ”

देखें खूबसूरत तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की वर्षगांठ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। फूलों से सजी हुई टेबल पर तरह-तरह के व्यंजन सजे हुए हैं। विरूष्का की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं और सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे हैं।

Exit mobile version