Site icon 4PILLAR.NEWS

Arjun Kapoor Singham: अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग खत्म करते ही कर डाला ये काम, बोले- ‘9 महीने में लोगों के बच्चे पैदा हो जाते है और मेरे …’

Arjun Kapoor Singham: अर्जुन शूटिंग खत्म करते ही कर डाला ये काम

Arjun Kapoor Singham: अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग खत्म करते ही एक सबसे महत्वपूर्ण काम किया। वीडियो में अर्जुन कह रहे है कि- ‘9 महीने में लोगों के बच्चे पैदा हो जाते है और मेरे …’

रोहित शेट्टी की अपकमिंग मूवी ‘सिंघम अगेन’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर सहित कंई सितारे नजर आएँगे। इस फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग पूरी हो गई है।

वहीं अब अर्जुन कपूर ने भी अपने हिस्से का शूट पूरा कर लिया  है। इस फिल्म की शूटिंग करते ही अर्जुन ने सबसे पहले जो काम किया वो है अपना लुक ट्रांसफॉर्मेशन। दरअसल अर्जन ने इस फिल्म के लिए लंबे बाल और दाढ़ी रखी थी, वहीं फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही उन्होंने अपना न्यू हेयरकट कराया है।

Arjun Kapoor Singham: शूट खत्म होते ही अर्जुन कपूर ने किया ये काम

दरअसल अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर को सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम से हेयरकट कराते देखा जा सकता है। इस वीडियो में अर्जुन बाल कटवाते समय मजेदार कमेंट्री करते नजर आ रहे है। वीडियो की एक्टर कहते है कि- ‘9 महीने में लोगों के के बच्चे पैदा हो जाते है और आज मेरी दाढ़ी निकलेगी।’ वहीं इसके अलावा अर्जुन बताते है कि उन्होंने फिल्म ‘कुत्ते’ के दौरान अपने थोड़े-बहुत बाल कट करवाए थे और आज 4 साल बाद वे प्रॉपर हेयरकट करवाएंगे।

अर्जुन कपूर का ये मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उनके नए लुक को काफी स्टाइलिश बता रहे है।

विलेन के किरदार में नजर आएँगे अर्जुन

बता दे कि दो दिन पहले अर्जुन ने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग खत्म करते ही एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्हें लूंगी पहने देखा जा सकता है। इसके अलावा निर्देशक रोहित शेट्टी भी उनके साथ नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था- ‘रोहित शेट्टी के कोप यूनिवर्स का विलेन। मैंने सिंघम अगेन में अपने हिस्से का शूट पूरा कर लिया है। मेरी 20वीं फिल्म और मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक वो भी ऐसे निर्देशक के साथ जो मास सिनेमा का बॉस है। मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूँ। हम अपनी कड़ी मेहनत को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’

Exit mobile version