Site icon 4PILLAR.NEWS

Arjun Tendulkar की सानिया चंडोक संग हुई सगाई

Arjun Tendulkar Sania Chandok: अर्जुन की सानिया चंडोक संग सगाई

Arjun Tendulkar Sania Chandok: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ सगाई हो गई है। यह सगाई 13 अगस्त को एक निजी समारोह में हुई।

Arjun Tendulkar की Sania Chandok संग सगाई

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक संग हो गई है। सगाई समारोह 13 अगस्त 2025 को हुआ। जिसमें दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी लोगों ने हिस्सा लिया। इस समारोह को गोपनीय और सादगीपूर्ण रखा गया।

कौन है अर्जुन तेंदुलकर होने वाली पत्नी सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक मुंबई के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। जिनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लोकप्रिय लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है। सानिया ने लंदन के स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

सानिया मुंबई के “मिस्टर पॉज पेट सपा एंड स्टोर” की संस्थापक हैं। वह सार्वजनिक जीवन में कम सक्रिय रहती हैं। सानिया चंडोक अपनी निजता को बनाए रखती हैं।

बचपन के दोस्त हैं सानिया और अर्जुन

सानिया चंढोक और अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar Sania Chandok) बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई एक साथ की है। सानिया और अर्जुन की तवीरें पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इसी वर्ष के शुरुआत में अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने सानिया को फोटो शेयर की थी। फोटो को शेयर करते हुए सारा तेंदुलकर ने कैप्शन में लिखा था,” हमेशा के लिए मेरी प्लस वन। ”

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर बाए हाथ के बल्लेबाज और आलराउंडर हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2020-21 में मुंबई के लिए टी20 में डेब्यू करके की थी। बाद में वह 2022-23 में गोवा के लिए खेले थे। जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया। जूनियर तेंदुलकर का क्रिकेट स्कोर कार्ड नीचे दिया गया है।

अर्जुन तेंदुलकर ने 2022 में रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में 120 रन बनाए थे। आईपीएल में उन्होंने अपना पहला विकेट भुनेश्वर कुमार को आउट करके लिया था। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा था। जिसमें उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

Exit mobile version