Site icon www.4Pillar.news

लद्दाख में एलएसी पर थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की दहाड़, कहा- हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 2 दिन के लद्दाख दौरे पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर हमारी निगरानी लगातार बनी हुई है। भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 2 दिन के लद्दाख दौरे पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर हमारी निगरानी लगातार बनी हुई है। भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा कि अभी एलएसी पर स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन चीन ने यहां पर अपने जवानों को तैनाती बढ़ाई है। जनरल नरवणे ने कहा कि चीनी सैनिकों को भारत के पूर्वी कमान तक सभी पूर्वी लद्दाख और उत्तरी मोर्चे पर काफी संख्या में तैनात किया गया है। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा, पीएलए की तैनाती में बढ़ोतरी हुई है। चीनी सेना हमारे पूरी कमान तक पूर्वी लद्दाख और उत्तरी मोर्चे पर काफी संख्या में तैनात है। निश्चित रूप से अग्रिम क्षेत्रों में उनकी तैनाती में वृद्धि हुई है। जो हमारे लिए चिंता का विषय है। जवाब देने के लिए हमने भी तैनाती बढ़ा दी है।

आज सेना प्रमुख जनरल नरवणे लेह सिटी में थे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। उन्होंने पूर्वी लद्दाख की कई अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया और पर्वतीय क्षेत्र में चीन के साथ लंबे समय तक सैन्य गतिरोध की पृष्ठभूमि में भारत की परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

उन्होंने 14 कोर के हेड क्वार्टर में इलाके की समग्र स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। फायर एंड फ्यूरियस 14 कोर के नाम से जाना जाता है और लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की रखवाली करता है।

Exit mobile version