Site icon www.4Pillar.news

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब बनेंगे दशरथ

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब बनेंगे दशरथ

अभिनेता अरुण गोविल ने रामानंद सागर के मेघा टीवी धारावाहिक Ramayan में भगवान राम का किरदार निभाया था। अब अरुण गोविल नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में Dasharatha का किरदार निभाने वाले हैं।

फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण फिल्म के बारे में पिछले कई महीने से चर्चा चल रही है। पहले मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि बॉलीवुड के बिग बी रामायण फिल्म में दशरथ का रोल करेंगे। अब खबर आ रही है कि बिग बी की जगह रामायण में भगवान राम के पिता दशरथ का रोल अरुण गोविल करेंगे। बता दें, अरुण गोविल मेघा टीवी धारावाहिक रामयण में भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं। उनके साथ दीपिका चिखलिया ने माता सीता का रोल किया था। जिसके बाद दोनों को रियल लाइफ में भी लोग भगवान राम और सीता की तरह पूजने लगे थे। अब वही अभिनेता रामायण में दशरथ का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

दशरथ का रोल निभाएंगे अरुण गोविल

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अरुण गोविल को नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाने का ऑफर मिला है। अरुण गोविल के अलावा रामायण फिल्म में केजीएफ चैप्टर अभिनेता यश रावण का किरदार निभाएंगे। वहीँ, ग़दर अभिनेता सनी देओल राम भक्त हनुमान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल इस फिल्म में रावण के भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। लारा दत्ता कैकयी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा का रोल निभाएंगी।

रामायण की स्टार कास्ट

हालांकि, रामयण फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर निर्देशक नितेश तिवारी का आधिकारिक ब्यान आना अभी बाकि है। वहीं, रामायण के मुख्य पात्र राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे। कहा जा रहा है कि रामयण के डायलॉग बोलने के लिए रणबीर प्रेक्टिक कर रहे हैं। बता दें ,इससे पहले भी रामयण पर आधारित कई फ़िल्में और सीरियल बन चुके हैं। इनमें से कोई भी फिल्म या धारावाहिक रामानंद सागर के मेघा सीरियल रामायण को पछाड़ नहीं पाए। पिछले साल प्रभास की आदिपुरुष फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।

Exit mobile version