Site icon 4PILLAR

ED की कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश, जेल से चलेगी सरकार

Arvind Kejriwal custody : अरविंद केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

Arvind Kejriwal custody : पिछले चार दिनों से ईडी की हिरासत में रह रहे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल मंत्रालय से संबंधित  पहला आदेश जारी किया है। केजरीवाल को 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी हिरासत में ले लिया था।

दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले के आरोप में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से दिल्ली जल मंत्रालय से संबंधित पहला आदेश जारी किया है। वहीं, गिरफ्तारी से पहले आम आदमी पार्टी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने एक नोट के जरिए दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को अपना आदेश जारी किया है। आदेश को लेकर आतिशी आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

Arvind Kejriwal custody: केजरीवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में तत्काल सुनवाई के लिए जमानत याचिका लगाई है। हाई कोर्ट ने जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार करते हुए 27 मार्च 2024 तारीख तय की है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा कि  ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी गलत है। उन्होंने कहा कि उन्हें जमानत पाने का क़ानूनी हक है।

हाई कोर्ट के इंकार के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

ईडी के नौ समन मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट का रुख किया था। जहां उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी में छूट देने से इंकार कर दिया था। जिसके कुछ ही घंटे बाद ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। ईडी दसवां समन लेकर केजरीवाल के आवास पर 21 मार्च करीब सात बजे पहुंची। प्रवर्तन निदेशलय ने अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी ली। दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले लिया। 22 मार्च को उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया।

Exit mobile version