Site icon www.4Pillar.news

अरविंद केजरीवाल ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ हुए किसान आंदोलन का वीडियो शेयर किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच ब्रिटिश शासन के दौरान हुए किसान आंदोलन का वीडियो साझा किया है।

Itदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच ब्रिटिश शासन के दौरान हुए किसान आंदोलन का वीडियो साझा किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले महीने तीन कृषि कानून लागू किए हैं। जिनका देश भर के किसान पुरजोर विरोध कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के किसानों के अलावा देश के बाकि राज्यों के किसान भी नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। देश के अन्नदाता पिछले 22 दिन से लगातार कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

केंद्र सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इन नए कृषि बिलों के फायदे बता रहे हैं,वहीँ लाखों किसान इन कानूनों को सरकार से वापिस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसानों को डर है कि इन नए कानूनों से उनकी फसल का निजीकरण हो जाएगा और मंडी सिस्टम खत्म हो जाएगा। सरकार फायदे गिना रही है और किसानों को ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।बहराल,सरकार और किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक टीवी चैनल का वीडियो क्लिप साझा किया है।जिसमें 1907 में हुए किसान आंदोलन का जिक्र किया गया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,” 1907 में पंजाब के किसानों ने अंग्रेजों के तीन कानूनों के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया था। जो 9 महीने तक चला।अंग्रेज सरकार भी पहले कुछ संशोधनों के लिए तैयार हुई पर अंत में उन्हें सभी कानून वापस लेने पड़े। ये वीडियो जरूर देखें।”

Exit mobile version