Ashish Kapoor virility test: आशीष कपूर का AIIMS में हुआ मर्दानगी टेस्ट, रेप का है आरोप

Ashish Kapoor virility test: टीवी अभिनेता आशीष कपूर का दिल्ली AIIMS में मर्दानगी टेस्ट हुआ है। हाल ही में Yeh Rishta Kya Kehlata Hai अभिनेता पर रेप का आरोप लगा था।

Ashish Kapoor रेप केस की पूरी डिटेल

टीवी एक्टर आशीष कपूर पर हाल ही में एक महिला ने रेप केस का आरोप लगाया था। उनपर एक 24 वर्षीय महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था। शुरुआत में यह गैंगरेप का मामला बताया गया था लेकिन बाद में फोकस आशीष पर गया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला का दावा है कि यह घटना एक प्राइवेट पार्टी में हुई थी। महिला की शिकायत के बाद शुरूआती जांच में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष कपूर को बनाया है। पुलिस के कहना है कि आरोपी का मोबाइल फोन और वीडियो फुटेज अभी बरामद होने बाकी हैं, जो इस केस में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Ashish Kapoor के virility test की क्यों जरूरत पड़ी

रेप केस के आरोपी Ashish Kapoor को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया। उन्हें दिल्ली लाया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी का 5 दिन का रिमांड माँगा था ताकि कपूर का फोन रिकवर किया जा सके और मेडिकल कराया जा सके। बाद में दिल्ली की तिस हजारी कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया अदालत ने पुलिस के दलील सुनने के बाद यह फैसला लिया।

Ashish Kapoor का AIIMS में virility test

Delhi Police ने कोर्ट की परमिशन लेकर आरोपी एक्टर का मर्दानगी टेस्ट AIIMS Delhi में कराया। यह टेस्ट 6 सितंबर को हुआ। पुलिस ने इसे महत्पूर्ण सबूत बताया है। टेस्ट रिपोर्ट अभी आना बाकि है। पुलिस का दावा है कि यह केस में आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत साबित होगा।

आशीष कपूर के virility test की क्यों जरूरत पड़ी

रेप केस के किसी भी आरोपी की शारीरिक जांच करना स्टैंडर्ड प्रोसीजर है ताकि आरोपों की पुष्टि हो सके। AIIMS जैसे बड़े अस्पताल में यह टेस्ट कराया जाना, केस की गंभीरता को दर्शाता है।

आशीष कपूर कौन हैं ?

आशीष कपूर एक छोटे पर्दे के अभिनेता हैं। जो ये रिश्ता क्या कहलाता है, सरस्वतीचंद्र और कई अन्य टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top