Site icon 4PILLAR.NEWS

वाई पूरन कुमार महाभ्रष्टाचारी बंदा था; ASI संदीप कुमार का सुसाइड से पहले बड़ा आरोप

ASI Sandip Kumar: वाई पूरन कुमार महाभ्रष्टाचारी बंदा था

ASI Sandip Kumar :IPS Y Puran Kumar आत्महत्या मामले में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप कुमार आत्महत्या करने से पहले गंभीर आरोप लगाए हैं। संदीप ने आईपीएस पूरन को महाभ्रष्टाचारी बंदा बताया है।

ASI Sandip Kumar ने किया सुसाइड

हरियाणा पुलिस में हाल ही में दो सुसाइड के मामलों ने बड़ा हंगामा मचा दिया है। पहले IPS  अधिकारी वाई पूरन कुमार (ADGP रैंक) ने 7 अक्टूबर 2025 को अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आईपीएस पूरन कुमार के suicide नोट में 16 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। जिसमें जातिवादी भेदभाव का जिक्र भी था।

Y Puran Kumar दलित समुदाय से थे और इस घटना ने जाति आधारित राजनीति को हवा दी। राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों दलितों में गलत संदेश गया है।

ASI Sandip Kumar ने पूरन बताया महाभ्रष्टाचारी

पूरन कुमार के बाद 14 अक्टूबर 2025 को रोहतक में साइबर सेल के ASI Sandip Kumar  ने भी आत्महत्या कर ली। संदीप लाठर पूरन कुमार के स्टाफ अधिकारी से जुड़े एक मामले की जांच कर रहे थे। जो पूरन कुमार की मौत से जुड़ा था। लाठर ने अपनी मौत से पहले एक 3-पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा। जिसमें उन्होंने पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।

ASI Sandip Kumar ने लगाए ये आरोप

ASI Sandip Kumar के सुसाइड नोट और वीडियो में मुख्य आरोप इस प्रकार हैं:

ASI Sandip Kumar कौन थे ?

लाठर सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) से थे और उनके मामले ने जाति राजनीति को उलट दिया। कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में पूछा जा रहा है कि क्या अब जनरल कैटेगरी के अधिकारी को न्याय मिलेगा ? जबकि पूरन कुमार के मामले में दलित उत्पीड़न का एंगल जोड़ा गया था।

मामले के महत्वपूर्ण पहलु
  1. पूरन कुमार की मौत के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच चल रही थी। लाठर इसी जांच टीम का हिस्सा थे, खासकर पूरन कुमार के स्टाफ अधिकारी से जुड़े एक्सटॉर्शन केस में।
  2. हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर को पूरन कुमार के सुसाइड नोट में नाम आने के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया।
  3. इस घटना ने हरियाणा पुलिस में हड़कंप मचा दिया है। कुछ स्रोतों के अनुसार, यह भ्रष्टाचार का मामला है न कि सिर्फ जातिवादी उत्पीड़न का। स्वामी आनंद स्वरूप जैसे लोगों ने कहा कि नेताओं को हर मामले में जातीय एंगल देखना बंद करना चाहिए।
  4. इसी मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज आईपीएस पूरन के परिवार से मिले और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की।
  5. हरियाणा DGP शत्रुजीत सिंह कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस ओम प्रकाश सिंह को डीजीपी हरियाणा का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें : OP Singh ने संभाला Shatrujeet Kapur का पद,पूरन कुमार मामले में शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया

Exit mobile version