Site icon 4PILLAR

Asia Cup Rising Stars 2026: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Asia Cup Rising Stars 2026

Asia Cup Rising Stars 2026: भारत ए महिला टीम ने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट बैंकॉक और थाईलैंड में 13 से 22 फरवरी 2026 तक खेला गया।

Asia Cup Rising Stars 2026 का चैंपियन बना भारत

भारतीय महिला ए टीम ने ACC Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच भारत ए और बांग्लादेश ए महिला टीम के बीच खेला गया। यह टूर्नामेंट 13 फरवरी को बैंकॉक और थाईलैंड में शुरू हुई थी और 22 फरवरी 2026 को फाइनल मुकाबला हुआ। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारत ए ने लगातार दुसरा राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता है। टीम की कप्तानी Radha Yadav ने की।

Asia Cup Rising Stars 2026 फाइनल मैच का सारांश

Asia Cup Rising Stars 2026 में बांग्लादेश ए का स्कोर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश ए टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर आल आउट हो गई। भारतीय महिला गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रेमा रावत ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के 3 विकेट लिए। भारतीय महिला गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश की टीम पूरी तरह ढह गई।

बांग्लादेश टीम ए भारत ए टीम द्वारा दिए गए 135 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। बांग्लादेश की टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। कप्तान Fahima Khatun ने भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाईं।

Asia Cup Rising Stars के फाइनल में यह जीत भारत ए के शानदार आलराउंडर प्रदर्शन का नतीजा है। जहां भारतीय टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में भी कसी हुई लाइन ऑफ़ लेंथ रखी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत हार के बाद शानदर कमबैक किया और श्रीलंका ए को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Exit mobile version