Rinky Pinky : मुंबई के कांदिवली की रहने वाली दो इंजीनियर जुड़वा बहनों ने सोलापुर के मलशिरस निवासी अतुल अवताड़े के साथ शुक्रवार के दिन एक ही मंडप में शादी रचाई।
Rinky Pinky से शादी करके क़ानूनी पचड़े में फंसा युवक
अब तीनों की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद अतुल क़ानूनी पचड़े में पड़ गया है। मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र के सोलापुर में मुंबई की जुड़वा बहनों रिंकी और पिंकी ने शुक्रवार को एक मंडप में अतुल नाम के शख्स से शादी कर ली है। दोनों बहने पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। इस शादी का वीडियो वायरल होने पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार इस केस में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने केस दर्ज किया
बता दें , शुक्रवार को मलशिरस तहसील में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों ने पूछा कि क्या यह शादी वैधानिक है ? पुलिस ने IPC की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय अतुल ने जुड़वा बहनों के साथ शादी की है। दोनों बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। वहीँ , अतुल अतवाड़े मुंबई में एक ट्रेवल एजेंसी चलाता है।
परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए सहमत
हालांकि , दुल्हनों और दूल्हे के परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए सहमत हो गए थे। कुछ ही दिन पहले दोनों लड़कियों के पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद वे अपनी माँ के साथ रहने लगी थी।
ऐसे शुरू हुआ अफेयर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , कुछ दिन पहले रिंकी और पिंकी की माँ बीमार हो गई थी। उस समय दोनों बहनों ने अपनी माँ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया था। इस के बाद दोनों बहनों की अतुल से नजदीकियां बढ़ने लगी और आखिरकार तीनों ने शादी करने का फैसला लिया।
Published on: Dec 5, 2022 at 08:40