4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Health

Health Tips: सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से बचें

स्वस्थ रहने के लिए आप भी सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करते होंगे। जैसे दही,सूखे मेवे ,भीगे चने और बहुत से फल और सब्ज़ियाँ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट खाई जाने वाली कई चीजें आपकी सेहत को बनाने की जगह बिगाड़ सकती हैं। इन चीजों के बारे में आपका जानना जरूरी है।

कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हे आपको Empty stomach नहीं खाना चाहिए। हमारे खाने से ही सेहत पर अच्छा या बुरा असर पड़ता है। अगर हम खाने में कुछ सावधानियां बरतें तो नुकसान से बचा जा सकता है। सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है।

सुबह के नाश्ते में ऐसे कई संतुलित आहार होते होते हैं ,जिनको आप निश्चिंत हो कर खा लेते हैं। लेकिन क्या सही है और क्या गलत इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बताते हैं कि स्वस्थ और फिट बॉडी के लिए क्या जरूरी होता है।

अगर आपको लगता है कि सुबह खाली पेट (Empty stomach ) दही का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है तो आप बहुत गलत सोच रहे हैं। दही में प्रोबायोटिक के काफी अच्छे स्रोत होते हैं। लेकिन दही को सुबह खाली पेट खाने से पेट में हायडोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

कई लोग सुबह नाश्ते या सलाद के रूप में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं। टमाटर विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। लेकिन खाली पेट सुबह के समय टमाटर का सेवन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। टमाटर को सुबह खाली पेट खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आप टमाटर को पका कर खा सकते हैं। कच्चे टमाटर का सुबह के समय सेवन करने से बचें।

आमतौर पर लोग वजन कम करने के लिए सुबह के समय खाली पेट खीरे का सेवन करते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट खीरा का सेवन करने से आपको दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

खट्टे और फाइबर से भरपूर फलो जैसे अमरुद और संतरे का सुबह खाली पेट सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है। इनमें ‘फ्रक्टोज’ और फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण ये पेट के लिए सही नहीं हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *