Site icon 4PILLAR

Ayush Mhatre U19 Team के कप्तान बनें, विहान मल्होत्रा उप-कप्तान

Ayush Mhatre was appointed captain of the Under-19 team

Ayush Mhatre को BCCI ने ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अंडर-19 Team कप्तान नियुक्त किया है। विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है।

Ayush Mhatre बनें अंडर 19 टीम कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की है। जिसमें आयुष म्हात्रे को कप्तान और विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026

ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। इसमें 16 टीमें चार ग्रुप में विभाजित होंगी, उसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल (हरारे में) होगा। भारत को ग्रुप A में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है।

Ayush Mhatre क्यों दी गई कप्तानी

आयुष म्हात्रे पहले से ही अंडर-19 टीम के नियमित कप्तान हैं। उन्होंने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप 2025 (दुबई में) में भारत की कप्तानी की। जहां टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन पाकिस्तान से हार गई। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम लीड की थी। विहान मल्होत्रा भी एशिया कप में उप-कप्तान थे और IPL में RCB द्वारा खरीदे गए हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हैं आयुष और विहान

हालांकि, दोनों खिलाड़ी (Ayush Mhatre and Vihaan Malhotra0 कलाई की चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे (3 वनडे मैच, जनवरी 2026 में) से बाहर हैं। इस दौरे पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है (उप-कप्तान: आरोन जॉर्ज)। म्हात्रे और मल्होत्रा BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं और वर्ल्ड कप के लिए फिट होने की उम्मीद है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

यह टीम अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है।  जिसमें वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते स्टार शामिल हैं। भारत इस टूर्नामेंट में 5 बार चैंपियन रह चुका है और इस बार भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

 

Exit mobile version