Site icon www.4Pillar.news

कभी टीवी शो में काम किया करते थे आयुष्मान खुराना आज बन गए हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से आया हुआ एक 20 साल का लड़का जो मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था। अचानक रियलिटी शो रोडीज जीतकर फेमस हो गया था।

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से आया हुआ एक 20 साल का लड़का जो मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था। अचानक रियलिटी शो रोडीज जीतकर फेमस हो गया था।

आयुष्मान खुराना का पहला टीवी शो रोडीज नहीं था। इससे पहले भी उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया था। यहां तक की रोडीज को जीतने के बाद भी उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया था। इंडिआज गॉट टैलेंट में होस्ट बनने से पहले वे इसमें काफी समय पहले हिस्सा लेने के लिए भी आए थे। इस शो को उस समय इंडिआज बेस्ट के नाम से जाना जाता था। साल 2002 में आयुष्मान खुराना ने महज 17 साल की उम्र में इस शो में हिस्सा लिया था।

आयुष्मान खुराना एमटीवी के रोडीज को जीत कर युवा वर्ग में काफी फेमस हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एमटीवी के साथ बतौर वीडियो जॉकी भी काम किया था। जिसके बाद उन्हें कई टीवी शो होस्ट करने का ऑफर मिला था। साल 2007 में आयुष्मान को मशहूर टीवी सीरियल कयामत में काम करने का मौका मिला था। आयुष्मान ने इस सीरियल में साकेत शेरगिल का किरदार निभाया था। साल 2008 में उन्होंने एक टीवी सीरियल राजकुमारी में भी लगभग 3 महीने तक काम किया था। उन्होंने इस सीरियल में प्रेम का किरदार निभाया था।

आपको बता दें,आयुष्मान खुराना और नुशरत भरुचा की ड्रीम गर्ल शुक्रवार के दिन रिलीज हुई है। आयुष्मान की इस कॉमेडी फिल्म को बॉक्स सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जा रहा है। 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ओपनिंग की है। इस फिल्म में आयुष्मान कॉल सेंटर में पूजा नाम की फेक लड़की बनकर लोगों से बात करते हैं। पूजा बने आयुष्मान खुराना का पूरा शहर दीवाना बन जाता है। यहां तक उनके पिता का किरदार निभा रहे अन्नू कपूर भी पूजा के दीवाने बन जाते हैं।

Exit mobile version