अभिनेता आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आयुष्मान को किशोर कुमार का गाना गाते देखा जा सकता है।
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग को लेकर तो फेमस हैं ही, लेकिन एक्टिंग के साथ-साथ आयुष्मान गाने में भी रूचि रखते हैं। आयुष्मान ने कंई फिल्मो में भी अपने गाने से लोगो का मनोरंजन किया है। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आप उनका गायकी के प्रति प्यार देख सकते हैं।
आयुष्मान खुराना ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आयुष्मान को किशोर कुमार का मशहूर गाना “औ माँझी रे” गाते हुए देखा जा सकता है। आयुष्मान गाने को गाते हुए खूब एन्जॉय भी कर रहें हैं। वीडियो में उनका गाने के प्रति प्यार को देखा जा सकता है। आयुष्मान ने कुछ समय पहले बताया था कि उनके जीवन पर किशोर कुमार का बड़ा प्रभाव रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें इस बात का जिंदगी भर अफसोस रहेगा कि वो कभी किशोर कुमार से मिल नहीं पाए। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने गुरु पूर्णिमा, किशोर दा, उस्ताद जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
बात करें आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की तो अभी वे अनुभूति कश्यप की “डॉक्टर जी” फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने डॉक्टर जी के सेट से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। इसके आलावा उनको जल्द ही फिल्म “चंडीगढ़ करें आशिकी” में भी देखा जा सकेगा।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei