O Majhi Re: अभिनेता आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आयुष्मान को किशोर कुमार का गाना गाते देखा जा सकता है।
O Majhi Re: आयुष्मान खुराना ने गाया किशोर कुमार का गाना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग को लेकर तो फेमस हैं ही, लेकिन एक्टिंग के साथ-साथ आयुष्मान गाने में भी रूचि रखते हैं। आयुष्मान ने कंई फिल्मो में भी अपने गाने से लोगो का मनोरंजन किया है। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आप उनका गायकी के प्रति प्यार देख सकते हैं।
आयुष्मान ने गाया किशोर कुमार का O Majhi Re गाना
आयुष्मान खुराना ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आयुष्मान को किशोर कुमार का मशहूर गाना “औ माँझी रे” गाते हुए देखा जा सकता है। आयुष्मान गाने को गाते हुए खूब एन्जॉय भी कर रहें हैं। वीडियो में उनका गाने के प्रति प्यार को देखा जा सकता है। आयुष्मान ने कुछ समय पहले बताया था कि उनके जीवन पर किशोर कुमार का बड़ा प्रभाव रहा है।
आयुष्मान को रहेगा इस बात का अफसोस
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें इस बात का जिंदगी भर अफसोस रहेगा कि वो कभी किशोर कुमार से मिल नहीं पाए। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने गुरु पूर्णिमा, किशोर दा, उस्ताद जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
बात करें आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की तो अभी वे अनुभूति कश्यप की “डॉक्टर जी” फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने डॉक्टर जी के सेट से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। इसके आलावा उनको जल्द ही फिल्म “चंडीगढ़ करें आशिकी” में भी देखा जा सकेगा।
- यह भी देखें: World Cancer Day: आयुष्मान खुराना ने ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर शेयर की पत्नी ताहिरा कश्यप की तस्वीरें, कहा-‘ मुझे आपकी हिम्मत…’
- Balen Shah PM: Balendra Shah ने ली नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ
- OYO Sex Scandals: 5 चर्चित ओयो सेक्स स्कैंडल, जो खूब रहे चर्चा में
- Ikk Kudi मूवी की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

