Press "Enter" to skip to content

टाइगर श्रॉफ़ की Baagi 3 मूवी ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफ़िस पर मचाया तहलका

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ ,रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की Baagi 3 मूवी शुक्रवार के दिन रिलीज हो गई है। यह फिल्म बाग़ी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है।

इससे पहले साल 2016 में टाइगर श्रॉफ़ की बाग़ी ,2018 में बाग़ी 2 और अब 2020 में Baagi 3 फिल्म रिलीज हुई है।बाग़ी 3 फिल्म का दर्शकों को बहुत बेसब्री से इंतजार था। रिलीज होने के बाद फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म को सिनेमाघरों में देखा खूब जा रहा है।

बाग़ी 3 फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्शन और स्टंट से भरपूर मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार बाग़ी 3 ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 17.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। Baagi 3 फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 16.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से की की दो दिन की बॉक्स ऑफ़िस पर टोटल कमाई 33.53 करोड़ रुपए हो गई है।

हालांकि टाइगर श्रॉफ की बागी 3 साल 2018 में रिलीज हुई बाग़ी 2 की दूसरे दिन की कमाई से थोड़ा पिछड़ गई है। बाग़ी 2 फिल्म ने दूसरे दिन 18.73 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel