Babul Da Vehda: दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की अपने म्यूजिक वीडियो की झलक, पंजाबी दुल्हन के रूप में नजर आएँगी धाकड़ गर्ल 

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का टीज़र शेयर किया है। इस म्यूजिक वीडियो में दिव्यांका पंजाबी दुल्हन का किरदार निभाती नजर आयेगी।

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक पॉप्यूलर एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखो की संख्या में फॉलोवर हैं। कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी’ के बाद दिव्यांका किसी भी अन्य शो में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें अपनी टीवी स्क्रीन पर देखने केलिए काफी बेताब हैं। दिव्यांका के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, एक्ट्रेस जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो बाबुल दे वेडा (Babul Da Vehda) में नजर आने वाली हैं।

शेयर किया टीज़र

ये हैं मोहब्तें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका ने अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो की कुछ झलक शेयर की है। गाने का नाम Babul Da Vehda है। इस गाने को आसीश कौर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने में दिव्यांका पंजाबी दुल्हन बनी नजर आएंगी। यह गाना विदाई पर फिल्माया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे जब एक लड़की शादी करके अपने बाबुल के घर से विदा होती है तो उसे अपना बचपन और उस घर में बिताए हुए अपने दिन याद आते हैं।

कब रिलीज होगा गाना ?

दिव्यांका के इस म्यूजिक वीडियो को आप कल यानि कि 5 जनवरी 2022 को देख सकेंगे। टीज़र को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। फैंस को उनका ये पंजाबी लुक काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप बहुत सुंदर लग रही है, और यह गाना काफी इमोशनल।’एक अन्य ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल’

बात करें उनके टीवी शोज की तो वे काफी सारे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें लोकप्रियता स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं महोब्बतें’ से मिली। आखिरी बार उन्हें स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी’ में देखा गया था। वे शो तो नहीं जीत पाई थी, लेकिन अपने धाकड़ अंदाज से सभी का दिल जरूर जीत लिया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री