Site icon 4PILLAR

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पति पी कश्यप से लिया तलाक

Saina Nehwal divorce: साइना नेहवाल ने पति पी कश्यप से लिया तलाक

Saina Nehwal divorce: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने पति पी कश्यप से तलाक की घोषणा की। बैडमिंटन स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये ब्यान साझा किया है।

Saina Nehwal divorce News

साइना नेहवाल ने 13 जुलाई की रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की है। साइना ने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा,”जिंदगी कभी कभी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच विचार के बाद मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला लिया है। हम अपने और एक दूसरे के लिए शांति, तरक्की और राहत चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूँ। सिर्फ अच्छे की कामना करती हूँ। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। ”

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की प्रेम कहानी

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की मुलाक़ात 1997 में  एक बैडमिंटन कोचिंग शिविर में हुई थी। दोनों ने हैदराबाद के फुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी से साथ साथ ट्रेनिंग ली थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में रहे। 14 दिसंबर 2018 में दोनों ने हैदराबाद में एक निजी समारोह में शादी की।

साइना और कश्यप ने शुरू से निभाया एक दूसरे का साथ

पारुपल्ली कश्यप साइना नेहवाल ने न केवल निजी जिंदगी में बल्कि पेशेवर जिंदगी में भी एक दूसरे का साथ दिया। पी कश्यप ने साइना को कोचिंग दी। जिसके परिणामस्वरूप साइना ने 2018 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। पी कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि साइना की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है।

साइना नेहवाल का बैडमिंटन करियर
साइना नेहवाल ने क्यों लिया पति से तलाक ?

न तो खुद Saina Nehwal ने और न ही पारुपल्ली कश्यप ने तलाक ( Saina Nehwal divorce) की वजह साफतौर पर नहीं बताई। साइना ने अपनी पोस्ट में केवल इतना कहा कि दोनों ने यह निर्णय बहुत सोच विचार के बाद लिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के तलाक की कुछ और ही अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के फेयरवेल में पहुंचे सेलेब्रिटीज, फराह खान, साइना नेहवाल ने टेनिस स्टार संग ऊ अंटावा सॉन्ग पर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Exit mobile version