Baisakhi 2024 : बैसाखी के शुभ अवसर पर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर फैंस को शुभकामनाएँ दी है।
Baisakhi 2024 : आज 13 अप्रैल की पुरे भारत में बैसाखी (वैसाखी) का त्यौहार मनाया जा रहा है। नार्थ इंडिया में इस त्यौहार को खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दरअसल पंजाब और हरियाणा में इस दौरान रबी की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो जाती है और इन दिनों फसल की कटाई शुरू हो जाती है। वहीं सिख समुदाय के लोगों के लिए ये त्यौहार नए साल की शुरुवात का प्रतीक है। इस दिन लोग एक दूसरे को बधाई देते है। वहीं आज वैसाखी के शुभ अवसर कंई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए शुभकामनाएँ दी है।
Baisakhi 2024: सनी देओल ने दी Baisakhi की शुभकामनाएँ
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए बैसाखी की शुभकामनाएँ दी है। इस वीडियो में लिखा है, ‘वाहेगुरु आपकी शांति, प्यार और सफलता प्रदान करें।’ वहीं वीडियो शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘बैसाखी दी लख लख बधाइयाँ। सभी को हैप्पी बैसाखी।’
बैसाखी दी लख लख वधाईयां 🌾🌾
Happy Baisakhi to All 🕺 pic.twitter.com/HimNPKOBo1— Sunny Deol (@iamsunnydeol) April 13, 2024
अक्षय कुमार ने शेयर किया ये पोस्ट
अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बैसाखी की शुभकामनाएँ और आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। हम सभी के प्रति खुशी, सद्भावना और कृतज्ञता की फसल उगाए।’
Happy Baisakhi and thank you for all your love 🙏 May we harvest happiness, goodwill and gratitude towards all. pic.twitter.com/ppEcJek88Y
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 13, 2024
शहनाज गिल
शहनाज गिल ने बैसाखी पर पंजाबी में लिखते हुए एक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बैसाखी का यह त्यौहार सभी को नई आशाओं और आशावाद से भर दे। हैप्पी बैसाखी।’
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अब विदेश में बस गई हो लेकिन आज भी वे अपनी भारतीय संस्कृति के साथ करीब से जुड़ी है। प्रियंका विदेश में रहते हुए भी हर भारतीय त्यौहार धूमधाम से मनाती है। वहीं आज बैसाखी के शुभ अवसर पर भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएँ दी है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी फैंस को बैसाखी पर बधाई दी है। सिद्धार्थ ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘खुशियों का मौसम और वैसाखी का रंग, आप सभी को लख लख बधाइयाँ।’
खुशियों का मौसम और वैसाखी के रंग, आप सभी को लख लख वधाइयां। ❤️🙏
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) April 13, 2024
इसके अलावा भी रकुल प्रीत सिंह, अभिषेक बच्चन और अर्जुन कपूर सहित कंई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएँ दी है।

