BCCI Central Contracts for 2025-26:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। A+श्रेणी को खत्म कर दिया गया है।
BCCI Central Contracts for 2025-26
बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुख्य बदलाव में A+ श्रेणी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यह श्रेणी पहले टॉप खिलाड़ियों के लिए होती थी। अब केवल A,B और C श्रेणियां हैं। यह बदलाव खिलाड़ियों की फॉर्म, उपलब्धता और तीनों फॉर्मेट में भागीदारी के आधार पर किया गया। RO-KO यानि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को A+ से B श्रेणी में डिमोट कर दिया गया। जबकि शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंदर जडेजा को A श्रेणी में रखा गया।
कौन खिलाडी किस श्रेणी में ?
- A श्रेणी में शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह
- B श्रेणी : वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर।
- C श्रेणी : तिलक वर्मा , अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन , अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप , ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साईं सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़।
2025-26 की कॉन्ट्रैक्ट्स श्रेणियों के अनुसार खिलाड़ियों की सैलरी
- A+ श्रेणी की सैलरी 7 करोड़ थी. जो अब समाप्त कर दी गई है।
- A : 5 करोड़ रुपए
- B : 3 करोड़
- C : 1 करोड़ रुपए
A+ समाप्त
2025-26 कॉन्ट्रैक्ट्स में अन्य बदलाव
- पहले 34 खिलाडियों को कॉन्ट्रैक्ट्स दिए गए थे। 2025-26 के लिए केवल 30 खिलाडियों को कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं।
- ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पहले किसी भी कैटेगरी से बाहर थे, अब अब B श्रेणी में आ गए हैं।
- यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू होगा।

