Bhagwant Maan Wedding: डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग शादी के बंधन में बंधे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, देखिए तस्वीरें
पंजाब के सीएम भगवंत मान दूसरी बार दूल्हा बन चुके है। उन्होंने अपने से 16 साल छोटी डॉ गुरप्रीत कौर से शादी रचाई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 7 जुलाई को दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके है। 48 वर्षीय सीएम भगवंत मान ने अपने से 16 साल छोटी डॉक्टर गुरप्रीत कौर (32) से शादी की है। शादी की सारी तैयारियां चंडीगढ़ में सीएम के आधिकारिक आवास पर हुई और दोनों ने गुरुद्वारे जाकर शादी की सभी रश्में निभाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’के राष्ट्रीय सयोंजक अरविन्द केजरीवाल और सांसद राघव चड्डा भी इस शादी में शामिल हुए और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में एक करीबी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। pic.twitter.com/CEW9Z6Qhfc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
राघव चड्डा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए नए जोड़े को शुभकामनाएँ दी है।
Waheguru Ji Apne Bacche Utte Aashirwad Banaye Rakheo 🙏🏻 pic.twitter.com/snnmdTi1sw
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 7, 2022
राघव चड्डा ने वहां मौजूद मीडिया से कहा कि ‘ये उनकी माँ का सपना था कि वे दोबारा शादी करें और घर बसाएं और आज वो सपना पूरा होने जा रहा है। मैं इस खास मौके पर मान साहब और उनके पुरे परिवार को तहे दिल से बधाई देता हूँ।’
Mann sahab nu lakh lakh vadhaiyan! pic.twitter.com/vDBQiytLsE
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 7, 2022
कौन है गुरप्रीत कौर ?
डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा से है। उनका पिता इंद्रजीत एक किसान है और माता राज कौर गृहणी है। उनकी दो बहनें है जो विदेश में रहती है। 32 वर्षीय डॉ गुरप्रीत कौर ने हरियाणा के मौलाना के महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
Din Shagna Da Chadya … pic.twitter.com/5FPRRwq1th
— Dr. Gurpreet Kaur (@DrGurpreetKaur_) July 7, 2022
कहाँ है भगवंत मान की पहली पत्नी और बच्चे ?
भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। 6 साल पहले उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पिछले शादी से उनके दो बच्चे बेटी सीरत कौर (21) और बेटा दिलशान (17) भी है। दोनों बच्चे अपनी माँ के साथ अमेरिका में रहते है।