Politics

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर एक्शन में भगवंत मान सरकार, 9 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Bhagwant Action: जनवरी 2022 में पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक मामले पर भगवंत मान सरकार ने जांच कमेटी बनाई है। सीएम भगवंत मान ने तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय सहित 9 आला अधिकारीयों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

Bhagwant Action:पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर एक्शन में भगवंत मान सरकार

5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में उस समय सेंध लग गई थी जब वे पंजाब के हुसैनीवाला की यात्रा पर थे। उस समय प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकेबंदी के कारण उनका काफिला लगभग 20 मिनट तक एक फ्लाई ओवर पर अटक गया था।

9 पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ जांच के आदेश

पंजाब यात्रा के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर एक बड़े राजनीतिक घमासान के लगभग एक साल बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय सहित 9 पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

पंजाब सरकार ने इंदरबीर सिंह, तत्कालीन डीआईजी, फिरोजपुर रेंज और हरमनदीप सिंह हंस, तत्कालीन एसएसपी फिरोजपुर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का फैसला किया है। मान सरकार ने जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली एक जांच कमेटी का गठन किया है।

पीएम मोदी के पंजाब में काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोका

बता दें, जिस समय पीएम मोदी के पंजाब में काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोका था ,उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे। उसी समय देश भर किसान आंदोलन भी चल रहा था। देश भर के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। हालांकि, बाद में पीएम  मोदी ने किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों पर रोक लगा दी थी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

44 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

17 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago