बेटे को घर पर इस नाम से बुलाती है भारती सिंह, शेयर किया बेबी के साथ पहला वीडियो
नए-नए पेरेंट्स बने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे के साथ पहला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ भारती ने बताया कि उन्होने बच्चे का क्या निकनेम रखा है।
टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में माँ बनी है। कॉमेडियन ने 3 अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है, और अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां अपने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है। इस व्लॉग में उन्होंने बच्चे के जन्म के पहले से लेकर बच्चे के घर आने तक की झलक दिखाई है।
भारती ने बताई एक माँ की फीलिंग्स
वीडियो में भारती बता रही है कि माँ बनना एक बहुत ही अलग फीलिंग है, जिसे बताया नहीं जा सकता। ऐसा मन करता है कि हर वक्त अपने बच्चे को देखते रहो। भारती ने आगे बताया कि बच्चा होने के बाद वो सब कुछ भूल गई है, उन्हें सिर्फ बेबी ही याद रहता है। वे आँखे बंद करती है तो उन्हें सिर्फ अपने बेबी का चेहरा याद आता है। इतना ही नहीं पापा हर्ष लिंबाचिया का भी यही हाल है, उन्हें भी बस हर समय अपने बेबी का चेहरा याद आता रहता है।
हर्ष-भारती ने रखा बच्चे का प्यारा सा निकनेम
कॉमेडियन ने अभी अपने बेटे का नाम तो नहीं रखा है, लेकिन घर पर वे उन्हें एक क्यूट से नाम से बुलाती है। हर्ष और भारती अपने बेटे को प्यार से ‘गोला’ कहकर बुलाते है। वीडियो में भारती कह रही है कि उनका बेटा गोलू-मोलू सा है इसलिए उन्होंने उसका निकनेम गोला रखा है।
डॉक्टर्स और फैंस को कहा थैंक्यू
डिलीवरी के टाइम पर भारती मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुई थी। उन्होंने वहां के सभी डॉक्टर्स और स्टाफ को थैंक्यू कहा है। इसी के साथ उन्होंने सभी फैंस को उनकी दुआओं और आशीर्वाद के लिए भी धन्यवाद कहा है। कॉमेडियन ने कहा कि आप सब की दुआओं से ही सब कुछ अच्छे से निपट गया।
घर पर बेबी का हुआ जोरदार स्वागत
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के घर आने की ख़ुशी में पूरा घर बैलून्स से सजाया गया है। बेबी के कमरे में भी काफी सॉफ्ट टॉय रखे है और एक प्यारा सा झूला भी नजर आ रहा है।
Pingback: महिला की छाती पर अचानक उग आई 5 सेंटीमीटर लंबी 'सींग', दुर्लभ मामला देख हैरान रह गए डॉक्टर्स · ww