Site icon 4PILLAR NEWS

भारती सिंह ने बताया कैसे कुछ ही महीनो में कम किया 15 किलो वजन, देखिये वीडियो  

कॉमेडियन भारती सिंह ने कुछ ही महीनो में अपना 15 किलो वजन घटाकर सभी को हैरानी में डाल दिया है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया जिससे उनका इतना वजन कम हो गया। 

कॉमेडियन भारती सिंह ने कुछ ही महीनो में अपना 15 किलो वजन घटाकर सभी को हैरानी में डाल दिया है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया जिससे उनका इतना वजन कम हो गया।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने कुछ ही महीनों में अपना लगभग 15 किलो वजन घटाकर सभी लोगो को हैरानी में डाल दिया है। उनकी गजब की ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोगो को उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में जानने की उत्सुकता है। सभी जानना चाहते हैं कि वे दिनभर क्या खाती हैं और क्या-क्या करती हैं। ऐसे में अब भारती सिंह ने खुद बताया है कि उन्होंने इतना वजन कम कैसे किया।

विरल भयनी द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमे भारती अपना वजन कम करने का राज बता रहीं हैं। भारती कहती हैं, “अलग -अलग चैनल वाले फोन करके पूछते हैं कि आपने इतना वजन कैसे कम किया। मैंने बोला एक ने लिख दिया ना उसी से ले लो सब।

इंटरमिटेंट फास्टिंग का लिया सहारा

भारती आगे कहती हैं कि में सभी से ये कहूंगी की मैंने कुछ नहीं किया। कोई योगा कोई जिम नहीं। मैंने बस अपने खाने को कंट्रोल किया और समय से खाया। वो आज कल चल रही हैं न इंटरमिटेंट फास्टिंग वो की है मैंने। 7 बजे के बाद में कुछ नहीं खाती और अगले दिन 12 बजे खाती हूँ। आपने मेरे इंस्टाग्राम पर देखा होगा जो मैं परांठे और बटर की फोटो डालती हूँ वो सच होता है, मैं वही खाती हूँ। मैं पंजाब अमृतसर से हूँ तो मैं सैलेड और ब्राउन ब्रेड वाली तो बिल्कुल नहीं हूँ।

यहां देखिये भारती सिंह का ये वीडियो

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले भारती की दोस्त जैस्मिन भसीन ने भी भारती के डिनर का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमे भारती घी, तेल वाली सब्जी और दाल खा रही थी।

Exit mobile version