Site icon www.4Pillar.news

भारती सिंह के बेटे लक्ष का पहला बर्थडे आज, कॉमेडियन ने शेयर की ‘गोले’ की क्यूट तस्वीरें 

भारती सिंह के बेटे लक्ष का पहला बर्थडे आज,कॉमेडियन ने शेयर की 'गोले' की क्यूट तस्वीरें

कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा लक्ष उर्फ़ गोला आज एक साल काहो गया है। भारती ने अपने बेटे के बर्थडे पर उनकी कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है।

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्ष आज 3 अप्रैल को एक साल के हो गए है। बता दे कि भारती और हर्ष अपने बेटे को प्यार से गोला कहकर बुलाते है। वहीं गोले के बर्थडे पर उनकी माँ भारती ने उनकी कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है। गोले की ये क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही  है।

एक साल का हुआ भारती का बेटा गोला

भारती सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गोले की कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में गोला अलग अलग अंदाज में नजर आ रहा है। एक तस्वीरों में गोला बास्केट में बैठे हुए नजर आ रहा है जबकि एक तस्वीर में उसे मास्टरशेफ बने हुए देखा जा सकता है। सभी तस्वीरों में गोला काफी क्यूट लग रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने लिखा, ‘हैप्पी फर्स्ट बर्थडे लक्ष लिंबाचिया (गोला ), ढेर सारा प्यार बाबू। बड़े होकर हमारी तरह ही बनना।भगवान हमेशा आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।’

सेलेब्स ने लुटाया गोले पर प्यार

गोले की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। भारती के इस पोस्ट पर ढेरों सेलब्स ने कमेंट कर गोले पर प्यार लुटाया है। नीरू बाजवा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे हैंडसम। गॉड ब्लेस।’ अर्जुन बिजलानी ने लिखा, ‘कितना क्यूट है।’ मोहना कुमारी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे गोला बाबा।’ आरती सिंह ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे गोला।’ रुपाली गांगुली ने लिखा, aww सो क्यूट। हैप्पी बर्थडे टू गोला।’

इसके अलावा भी नेहा कक्कड़, सोनू कक्कड़, गौहर खान, अनीता हसनंदानी, प्रतीक सहजपाल और उर्वशी ढोलकिया सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर गोले को बर्थडे विश किया है। वहीं फैंस भी गोले की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे है।

Exit mobile version