Site icon 4PILLAR

Bhavina Patel ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक

Bhavina Patel ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक

Bhavina Patel: Asian Para Games 2026 में भाविना पटेल ने महिला सिंगल्स क्लास 4-5 टेबल टेनिस में Bronze Medal जीता। सेमीफाइनल में चीन की झांग बियान से 0-3 हारने के बाद भी पदक पक्का

Bhavina Patel ने जीता कांस्य पदक

एशियन पैरा गेम्स 2026 के मंच पर भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने एक और पदक अपने नाम कर लिया है। जापान के नागोया में चल रहे इन खेलों में उन्होंने महिला सिंगल्स क्लास 4-5 इवेंट में कांस्य पदक जीता।

Bhavina Patel का मुकाबला किस के साथ हुआ ?

सेमीफाइनल में भाविना का सामना चीन की मजबूत खिलाड़ी झांग बियान (Zhang Bian) से हुआ। मैच 0-3 से हार गए। स्कोर रहा 7-11, 5-11 और 7-11। हालांकि फाइनल में जगह नहीं बन सकी, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने कांस्य पदक पक्का कर लिया।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भाविना ने चीन की ही मियाओ झांग को 3-1 से हराया था। स्कोर था 8-11, 11-6, 11-1, 11-6। उस जीत के साथ ही पदक सुनिश्चित हो गया था।

टोक्यो पैरालंपिक में भाविना का पदक

टोक्यो पैरालंपिक 2020 की रजत पदक विजेता भाविना पटेल लंबे समय से पैरा टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और पिछले एशियन पैरा गेम्स में भी पदक जीत चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी स्थिरता और अनुभव का प्रदर्शन किया।

क्लास 4-5 व्हीलचेयर श्रेणी है। इसमें खिलाड़ियों की बैठने की क्षमता और शरीर का नियंत्रण अलग-अलग स्तर का होता है। भाविना इस वर्ग में विश्व स्तर पर मानी जाती हैं।

कब से कब तक ?

एशियन पैरा गेम्स 2026 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में हो रहे हैं। भारत के कई खिलाड़ी टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों में पदक की होड़ में हैं। भाविना का यह कांस्य भारत के लिए टेबल टेनिस में एक और उपलब्धि है।

भाविना पटेल की इस जीत ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगातार प्रदर्शन से बड़े मंच पर सफलता मिलती है। भारतीय प्रशंसक उनके इस प्रदर्शन से खुश हैं। आगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बनी हुई है।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का मेडल टेली

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पहले दिन 4 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और दो रजत पदक जीते हैं। दूसरे दिन भारत ने भाविना पटेल के रजत पदक के साथ शुरुआत की है। आज भारतीय खिलाडी कुल 29 गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगे।

Exit mobile version