Big Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा को किया सपोर्ट, फिनाले से चंद दिनों पहले बहन के लिए लिखा ये खास मैसेज 

Big Boss 17: बिग बॉस चोपड़ा 17 के फिनाले में अब चंद दिन बचे है। वहीं फिनाले से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट किया है।

रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Big Boss 17) अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। 28 जनवरी 2024 को सलमान खान के इस शो का फिनाले होने वाला है। बता दे कि अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा इस शो के फाइनलिस्ट बन गए है। ऐसे में इन कंटेस्टेंट के चाहने वाले इन्हे खूब सपोर्ट कर रहे है। इसी बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी कजिन मन्नारा को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया मन्नारा को सपोर्ट

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मन्नारा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी बहन के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। प्रियंका ने मन्नारा के लिए लिखा, ‘अपना बेस्ट दो और बाकि सब भूल जाओ।’

Big Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा को किया सपोर्ट, फिनाले से चंद दिनों पहले बहन के लिए लिखा ये खास मैसेज

प्रियंका चोपड़ा का अपनी बहन मन्नारा को यूं सपोर्ट करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दे कि ये दूसरी बार है जब पीसी ने अपनी बहन के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है। वहीं प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने भी बीते दिनों मन्नारा को सपोर्ट करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था।

कब है Big Boss 17 का ग्रैंड फिनाले ?

बता दे कि बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को है। फिनाले एपिसोड शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगा। बिग बॉस 17 के फिनाले में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेग। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाता है।

यह भी पढ़े: जानिए बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ कैसी फिल्म में काम करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version