कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण वातावरण में पहले की अपेक्षा स्वच्छता बढ़ गई है। वहीँ, लॉकडाउन के कारण कुछ लोगों को ऐसे काम भी करते हुए देखा जा रहा है ,जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए।
COVID-19 के कारण लोगों में बढ़ते तनाव को लेकर बिग बॉस 13 की प्रतियोगी आरती सिंह ने योग करने की सलाह दी है। लॉकडाउन ने लोगों को वो चीजें करने का मौका दिया, जिनके लिए उनके पास समय नहीं होता था।
आरती सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि क्वारंटाइन के समय में वो घर पर फ़िल्में ,वेब सीरीज देखने के अलावा खाना भी बनाती हैं और योग भी करती हैं। उन्होंने लिखा कि 15 मार्च से अब तक उन्होंने अपना 5 किलो वजन कम कर लिया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” यह पहली तस्वीर 15 मार्च को ली गई थी और दूसरी आज की है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अभी भी यह सही नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे वहां तक पहुंचूंगी। 15 मार्च से आज तक 5 किलोग्राम वजन कम किया है। ऐसा नहीं है कि मैंने कोई पत्थर तोड़े हैं। मैं 50 मिनट योग और 40 मिनट ब्रिस्क वाकिंग करती हूं। ”
अभिनेत्री ने आगे लिखा ,” जैसा कि आप सबको पता है कि मैं एक भावुक इंसान हूं। मैंने बिग बॉस के घर में 8 किलो वजन बड़ा लिया था। आप विश्वास नहीं करोगे कि मैंने अपने जन्मदिन पर बहुत खा लिया था। जिसमें चाइनीज खाना भी शामिल था।
एक्ट्रेस ने अंत में लॉकडाउन के बारे में लिखा ,” वास्तव में यह वह समय है ,जहां आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। क्योंकि जिंदगी की दौड़ से थोड़ा आराम मिलेगा।”
2 Comments