Site icon 4PILLAR.NEWS

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के PA के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानिए क्या है मामला 

Archana Gautam ने प्रियंका गांधी के PA के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Archana Gautam: बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है।

Archana Gautam ने प्रियंका गांधी के PA के खिलाफ दर्ज कराई FIR

अर्चना की शिकायत पर मेरठ पुलिस ने प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

बिग बॉस 16 की टॉप फाइनलिस्ट अर्चना गौतम के पिता ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप कुमार  के खिलाफ मेरठ के परतापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि प्रियंका गांधी के पीए संदीप कुमार ने अर्चना गौतम को जान से मारने की धमकी दी है। अर्चना गौतम के पिता ने कहा कि संदीप कुमार ने उनकी बेटी को जातिसूचक शब्द भी बोले हैं।

इस बात की जानकारी खुद अर्चना गौतम ने अपने फेसबुक पेज पर दी है। अर्चना के पिता की शिकायत के आधार पर संदीप कुमार के खिलाफ परतापुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 504,506 और एससी/एसटी एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला ?

एक्ट्रेस के पिता गौतम बुध का आरोप है कि उनकी बेटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निमंत्रण पर 26 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़  के रायपुर में हुए महाधिवेशन में हिस्सा लेने गई थी। जहां पर अर्चना गौतम ने पीए संदीप कुमार से प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगा था। मगर पीए ने प्रियंका गांधी से मिलवाने से मना कर दिया गौतम बुध का आरोप है कि संदीप कुमार ने अर्चना गौतम के साथ बदतमीजी करते हुए जातिसूचक शब्द बोले। इसके अलावा पीए ने अर्चना गौतम को जान से मारने की भी धमकी दी।

अर्चना गौतम ने की ये मांग

अर्चना गौतम ने अपने फेसबुक लाइव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से संदीप कुमार को हटाने की मांग की है। अर्चना ने कहा कि संदीप कुमार से पार्टी के लोग परेशान हैं। क्योंकि वह सबके साथ ऐसा ही व्यवहार करता है। Published on: Mar 8, 2023 at 10:34

Exit mobile version