Nitish Kumar Resigns:बिहार के सीएम नितीश कुमार ने NDA को साथ छोड़ते हुए राज्यपाल फागु चौहान को अपना इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी से अलग होकर उन्होंने महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का फैसला लिया है।
नितीश कुमार ने बिहार में बीजेपी को बेदखल करते हुए नाटकीय अंदाज में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार के राज्य का राज्यपाल फागु चौहान को अपना इस्तीफा देकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का फैसला लिया है।
नितीश कुमार बुधवार के दिन आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन इस बार वह महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले है। कांग्रेस , एआरजेडी और लेफ्ट के कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना रहे हैं।
बिहार में दो साल पहले एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नितीश कुमार ने पाला बदलते हुए महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का फैसला लिया है। एनडीए से अलग होने से पहले उन्होंने तर्क दिया कि बीजेपी ने पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है। केंद्र सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।
पहले से बीजेपी से नाता तोड़ने का मन बना चुके नितीश कुमार ने विधायक दल की बैठक के बाद राज्य के गवर्नर से चार बजे मुलाकात करने के बाद अपना इस्तीफा सौंपा। उनके इस्तीफे के साथ ही बिहार में एनडीए की सरकार गिर गई। कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार शियासत की स्थिति काफी तेजी से बदली।
नितीश कुमार तुरंत पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात की। वहां उन्होंने साफ कहा कि 2017 में गठबंधन तोड़ने पर अफ़सोस है , लेकिन अब वे नई शुरुआत करना चाहते हैं। इस बैठक में तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। जिन्होंने बताया कि नितीश कुमार के साथ हमारे पुराने संबंध रहे हैं और आगे भी रहने वाले हैं।
राबड़ी देवी के आवास पर मुलाकात के तुरंत बाद नितीश कुमार और तेजस्वी यादव तुरंत राजभवन गए। जहां उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी।
गवर्नर से मुलाकात के बाद नितीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की। नितीश कुमार ने दावा किया कि वह कुल सात दलों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। Published on: Aug 10, 2022 at 08:33
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…