Site icon 4PILLAR.NEWS

बिपाशा बसु ने फैमिली के साथ धूमधाम से मनाया Christmas, बेटी देवी के लिए सैंटा बने करण सिंह ग्रोवर 

Bipasha Basu ने फैमिली के साथ धूमधाम से मनाया Christmas

Bipasha Basu ने अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से Christmas सेलिब्रेट किया। करण सिंह ग्रोवर इस दौरान अपनी बेटी देवी के लिए सैंटा क्लोज बने नजर आए।

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu)और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे है। ये कपल अक्सर अपनी छोटी से बेटी देवी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहता है। वहीं हाल ही में दोनों ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है।

Bipasha Basu

Christmas के मौके पर बिपासा बसु रेड कलर की ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं उनकी लिटिल प्रिंसेस देवी भी इस दौरान लाल रंग की फ्रॉक पहने नजर आई।

बिपाशा और करण के क्रिसमस सेलिब्रेशन में उनके कुछ अन्य दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान सभी को साथ में मिलकर खूब मस्ती करते देखा गया।

सामने आई तस्वीरों में सभी को एकसाथ पोज देते देखा जा सकता है। करण इस दौरान अपनी बेटी देवी के लिए सैंटा बने नजर आए। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “यह साल का सबसे अद्भुत समय है।”


यहभी देखें : बिपाशा बसु ने पहली बार दिखाया बेटी देवी का चेहरा, मलाइका अरोड़ा से लेकर अभिषेक बच्चन तक सेलेब्स ने यूं लुटाया प्यार 

Exit mobile version